बांसवाड़ा कलेक्टर डॉ.इंद्रजीत की अपील! कुशलगढ़ नगर पालिका एवं गढ़ी-परतापुर वासियों से मतदान की अपील

0
18
बांसवाड़ा कलेक्टर की अपील
बांसवाड़ा कलेक्टर की अपील

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान – बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza

11 सितंबर को कुशलगढ़ नगर पालिका एवं गढ़ी-परतापुर में होगा मतदान,

बांसवाड़ा,10 सितम्बर/नगर निकाय चुनाव के तहत जिले की कुशलगढ़ नगर पालिका तथा गढ़ी-परतापुर में 11 सितंबर को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

जिला कलेक्टर ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार है। मतदाता बिना किसी दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से मतदान करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता से लोकतंत्र और मजबूत होगा। मतदान दिवस पर मतदाता निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पहचान संबंधी दस्तावेज साथ लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचें और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया में भाग लें।

जिला प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला कलेक्टर ने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान – बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here