BN बांसवाड़ा न्यूज़ – रायपुर। मणिपुर की घटना की तुलना छत्तीसगढ़ से करने पर सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की तुलना राजनीति से प्रेरित है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में जारी हिंसा के बीच दो महिलाओं को नग्न करने की घटना पर गुरुवार को नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वो महिला सुरक्षा, सम्मान, और संरक्षण के लिए समर्पित भाव से काम करें।पीएम ने आगे कहा कि घटना चाहे राजस्थान, छत्तीसगढ़, अथवा मणिपुर की हो। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम के बयान में छत्तीसगढ़ का जिक्र आने पर सीएम भूपेश बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पीएम ने छत्तीसगढ़ की तुलना मणिपुर से की है। इस तरह की तुलना राजनीति से प्रेरित है। बघेल ने आगे कहा कि पीएम को यूपी की तरह देखना चाहिए कि किस तरह वहां कोर्ट में हत्याएं हो रही हैं। बघेल ने कहा कि पीएम को मणिपुर के बारे में बोलना चाहिए।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...
बांसवाड़ा: RSWM लिमिटेड की 7.50 मेगावाट सोलर पावर परियोजना शुरू | Net Zero Journey...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा | 8 जुलाई 2026
देश की अग्रणी एकीकृत वस्त्र निर्माण कंपनी आर एस...
बांसवाड़ा: शहरी सेवा शिविर-2026 में पट्टों, प्रमाण-पत्रों और योजनाओं का लाभार्थियों को वितरण
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 7 जुलाई। नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा मंगलवार को अंबेडकर भवन में शहरी...













