BN बांसवाड़ा न्यूज़ – पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सत्र कई मायनों में अहम है। पीएम मोदी ने मणिपुर की घटना पर कहा कि यह सभ्य समाज की घटना को शर्मसार करने वाली घटना है। इस तरह की घटना अक्ष्मय है। दुनिया के सामने देश की किरकिरी हो रही है। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है वो किसी भी सभ्य समाज के लिए ये शर्मसार करने वाली घटना है। गुनाह करने वाले कितने और कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वो अपने राज्यों में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें। खासतौर पर हमारी मातओं-बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बात कही है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो महिलाओं के साथ क्रूरता के हालिया वायरल वीडियो पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से बात की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का जो वीडियो सामने आया है वो वास्तव में परेशान करने वाला है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से कार्रवाई करने को कहा है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के फॉलोअप कैंप 21 जुलाई से शुरू, जानिए आपके...
बांसवाड़ा, 20 जुलाई।
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा...
बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस: बांसवाड़ा में CSR के तहत वृक्षारोपण, विद्यार्थियों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 20 जुलाई।बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर...
कुशलगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.5 किलो चांदी के जेवर और ₹2.16 लाख नकद...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza 🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 20 जुलाई।बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी...













