साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन

0
10
साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन (2)
साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन (2)

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
🎥 Banswara News Mirza

 बांसवाड़ा: जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के आदेश

बांसवाड़ा, 27 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्य बिंदु

  • .लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • .15 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान
  • .हरियालो राजस्थान अभियान में तेजी लाने के निर्देश
  • .जल जीवन मिशन और जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा
  • .विद्यालयों व आंगनबाड़ी भवनों के सेफ्टी ऑडिट पर जोर
  • .क्षतिग्रस्त बिजली पोल व ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के निर्देश
  • .खाद्य सुरक्षा, पेंशन और पालनहार योजनाओं की समीक्षा
  • .सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश बरोलिया, बांसवाड़ा उपखंड अधिकारी सोनू कुमारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन (1)
साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन (1)

जिला कलक्टर ने जनसुनवाई, संपर्क, सतर्कता एवं सीएमओ/पीजी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने 15 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने, लंबित प्रकरणों में कमी लाने, संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने तथा औसत निस्तारण समय कम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यों में तेजी लाने, निर्धारित लक्ष्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी कार्यों की जियो टैगिंग सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में पशुपालन विभाग के भूमि आवंटन प्रकरण, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी भवनों के सेफ्टी ऑडिट, जल जीवन मिशन के लंबित विद्युत कनेक्शन एवं भूमि आवंटन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, जल संचय जन भागीदारी अभियान तथा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों की शीघ्र मरम्मत कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा हाई रिस्क विद्युत बिंदुओं को प्राथमिकता से सुरक्षित करने के निर्देश दिए।

बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लाडो प्रोत्साहन योजना और पालनहार योजना के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़कों की मरम्मत, जलभराव की समस्या के समाधान तथा ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान

बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here