सज्जनगढ़ दौरे पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, छात्रावास, सीएचसी और एनीकट निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

0
57
विकास कार्यों का निरीक्षण (2)
विकास कार्यों का निरीक्षण (2)

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
🎥 Banswara News Mirza

बांसवाड़ा, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को सज्जनगढ़ उपखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि आमजन से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं।

जिला कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कड़ाईमाल में निर्माणाधीन छात्रावास भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने और निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों का निरीक्षण (1)
विकास कार्यों का निरीक्षण (1)

इसके बाद उन्होंने कसारवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा भवन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

विकास कार्यों का निरीक्षण (3)
विकास कार्यों का निरीक्षण (3)

दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने टीडियादेव एनीकट एवं कसारवाड़ी एनीकट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जल संरक्षण संरचनाओं की स्थिति का अवलोकन करते हुए इनके समुचित रखरखाव, तकनीकी सुधार और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार में एनीकटों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पूरे किए जाएं, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

दौरे के बाद जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, सज्जनगढ़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान

बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza

Previous articleसाप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन
Banswara News
बांसवाड़ा न्यूज़ चैनल राजस्थान एवं सम्पूर्ण भारत देश का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल, वेब पोर्टल ,मिडिया युटुब चैनल है । देश हित जन हित सबसे पहले राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार, और खेल जगत , सेहत व् स्वास्थ्य , धार्मिक, मज़हबी, वागड़ी, खबरों एवं समाचारों को भी शामिल करता है। लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज,वेबपोर्टल न्यूज़ , के लिए हमसे हमेशा जुड़े रहें ,जय हिन्द ,जय भारत !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here