BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – सिंगरौली। जिले में बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कनई में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक बैढन से बरगवां होते हुए ग्राम अजगुड जा रहे थे। उसी वक्त आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान बलवंत कुमार उम्र 22 वर्ष ग्राम अजगुढ़ और राम प्रकाश पनिका उम्र 29 वर्ष ग्राम बसनिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिंड में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 17 वर्षीय विशाल पुत्र आनंद शर्मा की मौत हो गई। वह सुबह घर से घूमने के लिए निकला था। छोलियाना नर्सरी की जमीन पर झूल रहे तारों की चपेट में आने से वह बेहोश होकर गिर गया। सूचना मिलते ही परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग ने तार नहीं हटाए और इसकी चपेट में आने से उनके बेटे की मौत हो गई।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













