BN बांसवाड़ा न्यूज़ – जयपुर भीम आर्मी, भारत एकता मिशन एवम आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर राम लखन मीना, प्रदेश महासचिव संजय बाल्मीकि और जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण मेहरा, समाजसेवी लक्ष्मण जी जिला प्रभारी आसपा (कां) बूंदी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय यात्रा निकाली गयी।
इसका मुख्य उद्देश राजस्थान में दलितो, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के ऊपर बढ़ रहे अत्याचार और उत्पीड़न पर राज्य सरकार की उदासीनता और मौन का खुलासा करना है।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद जी के आदेशानुसार रैली निकाली गई जो बौद्ध पार्क बालचंद पाड़ा से बाईपास, सब्जी मंडी रोड, अंबेडकर सर्किल, रानी जी की बावड़ी, इंद्रा मार्केट, बहादुर सिंह सर्किल होते हुए बाबा रामदेव जी मदिर देवपुरा पहुंची इसमें मुख्य अतिथि आज़ाद समाज पार्टी प्रदेशअध्यक्ष प्रो. राम लखन मीणा, प्रदेश महासचिव संजय वाल्मीकि मौजूद रहे।
सामाजिक न्याय यात्रा में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष प्रेमनारायण मेहरा, आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मूलनिवासी, जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी हेमराज मेघवाल, बूंदी विधानसभा अध्यक्ष सुखविंदर बैरवा, हिंडोली विधानसभा अध्यक्ष मुकेश बडगोती, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल बैरवा, ओम जी मेघवाल BASF जिला उपाध्यक्ष, विक्रम मेघवाल, रामपाल भारतीय ब्लॉक अध्यक्ष, राजेंद्र बैरवा के पाटन, राजेंद्र वर्मा तहसील संयोजक, पूर्व सरपंच बद्रीलाल समाजसेवी जमना लाल, दीनदयाल मेघवाल, कन्हैयालाल दुर्गाशंकर, राजू सोनू मोनू संदीप मुकेश ओम प्रकाश शांतिलाल लाल जवाहर लाल दिनेश संदीप मेघराज हेमंत मोनू सुशील कन्हैया लाल आदी सैकडो क्रांतिकारी साथी मौजूद रहे