कुशलगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.5 किलो चांदी के जेवर और ₹2.16 लाख नकद बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

0
65
banswara Police
banswara Police

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza 🎥 Banswara News Mirza

बांसवाड़ा, 20 जुलाई।
बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चारण की गढ़ली गांव में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है।

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने एक मकान में घुसकर लोहे की पेटी से बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण, सोने का एक बाला तथा करीब चार लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी प्रकाश डोडियार निवासी सिंगाड़ा की गढ़ली को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को डिटेन किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 4 किलो 500 ग्राम चांदी के जेवर तथा ₹2 लाख 16 हजार नकद बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान

बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here