📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा | 26 जुलाई 2026
बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर गोवंश से भरी एक पिकअप वाहन जब्त की है। पुलिस ने वाहन से 3 गाय, 1 बैल और 1 बछड़ा बरामद किया, जिन्हें कथित रूप से गुजरात की ओर ले जाया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। सज्जनगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोवंश से भरी एक पिकअप वाहन बांसवाड़ा से सज्जनगढ़ की ओर आ रही है। सूचना पर पुलिस ने राठ धनराज चौराहे पर नाकाबंदी कर वाहन को रोक लिया।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पिकअप के पीछे लकड़ियों के फट्टों के नीचे गोवंश को छिपाकर रखा गया था। वाहन में पशुओं के लिए चारे और पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। पूछताछ में चालक ने गोवंश को गुजरात ले जाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान गोवंशीय पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गोवंश को सुरक्षित गौशाला भिजवाया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वालाराम मीणा निवासी धावड़ी मगरी फला, ग्राम गोपालपुर, पोस्ट मलाड़ा, थाना सेमारी, जिला सलूम्बर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान
बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza














