desk – राजस्थान में अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर 35 लाख रूपए का गबन करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी कंपनी खोलकर लोगों को मोटे ब्याज का प्रलोभन देकर लोगों से चैक जमा करा लिए और अप्रैल 2022 में कंपनी बंद कर फरार हो गया था इसके साथ कंपनी का डीएम राजवीर शर्मा विष्णु और कवर सिंह भी फरार हो गए। उसके बाद लोग कंपनी के चक्कर लगाते रहे जिस पर पता चला की कंपनी संचालक सहित अन्य लोग कंपनी बंद कर फरार हो गए है जिस पर परिवादी रामावतार निवासी सिकंदरा ने कोतवाली थाने पर आकर रिपोर्ट दी। शहर के अंदर एक्सीलेंट ग्रीन फॉरेस्ट कंपनी खोली गई थी। उस कंपनी के डीएम राजवीर शर्मा ने कुलजीत सिंह कंवर सिंह और विष्णु को नौकरी पर रखा।उसके बाद उन लोगों ने मोटे ब्याज का प्रलोभन देकर लोगों से कंपनी के नाम 35 लाख रुपए के चैक जमा करा लिए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में कंपनी बंद कर चारों लोग फरार हो गए जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूर्व में कंपनी में कार्य करने वाले कंवर सिंह और विष्णु को गिरफ्तार कर लिया था और कुलजीत और राजवीर शर्मा फरार थे। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी कुलजीत सिंह निवासी मालीपुरा भरतपुर बांदीकुई में किसी मामले में जेल में बंद है। पुलिस आरोपी कुलजीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर लाया गया। पूछताछ में आरोपी कुलजीत सिंह ने बताया कि वह एक्सीलेंट ग्रीन फॉरेस्ट कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करता था यह रिटायर्ड फौजी था इसको कंपनी डीएम राजवीर शर्मा ने कंपनी की सुरक्षा और फार्म खोलने सहित एजेंट के तौर पर लगाया था वही इस मामले में अब कंपनी का मुख्य सरगना राजवीर शर्मा फरार है जिसकी कोतवाली थाना पुलिस तलाश कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित, BJP ने जीते 34 वार्ड, कांग्रेस 22 और...
बांसवाड़ा, 14 सितंबर। नगर परिषद बांसवाड़ा के 60 वार्डों के चुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP)...













