उत्तर प्रदेश। बांदा में एक नर्स ने अस्पताल के प्रभारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और थाने में एफआईआर दर्ज कराई. पीड़ित नर्स ने बताया कि मंगलवार देर रात जब वह ड्यूटी पर पहुंची तो PHC के इंचार्ज ने उसका हाथ पकड़कर ड्यूटी रूम में ले जाने लगा. डॉक्टर ने नर्स से कहा कि आज बहुत चमक रही हो. विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों कहे और किसी को कुछ भी बताने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी. इसके बाद पीड़ित नर्स थाने पहुंची और PHC प्रभारी के खिलाफ छेड़खानी और SC/ ST के तहत केस दर्ज कराया. थाना प्रभारी का कहना है कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. इस घटना के बाद पीड़ित नर्स में खौफ पैदा हो गया है. वह आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है.पीड़िता ने बताया 28 फरवरी की रात वह ड्यूटी पर थी. डॉक्टर साहब आए और उन्होने पूछा की ड्यूटी पर कौन है, तो उसने कहा कि मैं हूं सर. इस पर आरोपी डॉक्टर बोला तुम आज बहुच चमक रही हो. फिर हमने कहा कि सर बहुत सर्दी है तो हम गर्म कपड़े पहन लेते हैं. इस पर डॉक्टर ड्यूटी रूम में चलने के बोलने लगा. मैंने जानें से इनकार कर दिया और कहा कि मुझे मरीज देखने जाना है. डॉक्टर नहीं माने और मुझे जबरन खींचकर ले जाने लगे. इस दौरान आशा बहू और स्वीपर आ गए तो दोनों को भगा दिया. मैं जोर-जोर से रोने लगी फिर मुझे कुर्सी पर बैठा दिया. इतने में काफी लोग आ गए और मामला शांत हो गया. इस पर डॉक्टर अपनी सफाई देते हुए बोला कि मैं तो सिर्फ ड्यूटी रूम में ड्यूटी करने के लिए कहा रहा था. इस मामले पर ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि फरवरी की घटना है, थाना तिंदवारी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक द्वारा अपनी ही स्टाफ नर्स के साथ छेड़छाड़ की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया गया. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













