BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – रांची (आईएएनएस)| झारखंड के चतरा सदर अस्पताल में एक नवजात को बेच दिए जाने के मामले में पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बेचे गए नवजात बच्चे को बोकारो जिले के पेटरवार से सकुशल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में नवजात बच्चे की मां भी शामिल है। उसने प्रसव के आठ घंटे बाद ही कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के कहने पर एक लाख रुपए में अपने बच्चे को बेच दिया था। पुलिस ने बच्चे के खरीद-फरोख्त की डील में शामिल आरोपियों के पास से चार मोबाइल और 1.64 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं। जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र निवासी डिम्पल देवी, आशा देवी, मालती देवी, रामानंद कुमार, बोकारो जिले के आनन्द प्रकाश जयसवाल उर्फ मोनू, सरोज कुमार, चंदन कुमार, रजनीकांत साव, हजारीबाग जिले के उपेंद्र कुमार, रीना देवी, रामगढ़ जिले के सारू देवी शामिल हैं।गुरुवार को चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि 21 मार्च चतरा डीसी अबु इमरान को सूचना प्राप्त हुई कि 18 मार्च को प्रसव के कुछ ही घंटे के बाद ही एक महिला द्वारा अपने नवजात बच्चे को बेच दिया गया है। उन्होंने यह सूचना चतरा एसपी को दी। एसपी ने चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया। इस टीम ने बोकारो से सकुशल बच्चे को बरामद किया गया। वहीं घटना में संलिप्त 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह मामला सामने आने के बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनीष लाल के आवेदन पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
- Advertisement -

Latest article
राजस्थान पुलिस की साइबर एडवाइजरी: मोबाइल को हैकिंग और Botnet Malware से बचाने के...
जयपुर, 3 सितंबर। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बीच राजस्थान पुलिस ने आमजन को मोबाइल और डिजिटल उपकरणों को साइबर खतरों से सुरक्षित...
राजस्थान पुलिस का तकनीकी नवाचार: राजकॉप सिटीजन ऐप पर ‘ई-विजिटर’ सुविधा शुरू, होटल-धर्मशाला में...
बांसवाड़ा, 4 सितम्बर। राजस्थान पुलिस ने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनसुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और तकनीकी पहल की है। स्टेट...
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव 2026: 60 वार्डों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ, किसके सिर...
बांसवाड़ा, 3 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद बांसवाड़ा के सभी 60 वार्डों से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की अंतिम सूची...













