BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – जालौर की घटना के चर्चा में आते ही तुरंत मटकी को हटा दिया गया!अध्यापकों पर दबाव बनाकर एक सुर में बुलवाया गया कि मटकी थी ही नहीं! स्कूल के सारे बच्चों को रटाया गया कि तुम्हे बस यही बोलना है कि स्कूल में मटकी नहीं थी और सब एक ही टंकी से पानी पीते थे! एक सामाजिक ग्रुप लगातार छुआछूत की घटना को डाइवर्ट करने के लिए अफवाहों का सहारा लेता रहा! जांच के नाम पर पुलिस व प्रशासन कहता रहा कि मटकी वाली घटना अभी तक सामने नहीं आई और जांच जारी है! इस बीच नीचे नल को लेकर आलोचना हुई तो रातोंरात टंकी में एक थोड़ा ऊपर नया नल लगा दिया गया! जहां मटकी रखी हुई थी वहां से मटकी तो हट गई लेकिन हरित शैवाल(लील)हटाना भूल गए।पत्थरों पर से लील हटाना मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं।लेकिन सच को दबाने में कई बार गलतियां हो जाती है! छुआछूत हर जगह मौजूद है और उसको एकदम मिटाया भी नहीं जा सकता क्योंकि हर जातिय समूह दूसरे जातिय समूह के साथ विभिन्न आयामों में भेदभाव करता है। इसे मिटाने के लिए शिक्षा के साथ-साथ जागरूकता जरूरी है।यह कोई एकदिवसीय कार्यक्रम से समाधान का मुद्दा नहीं है।समाज सुधार एक सतत प्रक्रिया है और धीरे-धीरे परिवर्तन आते है। जब हम समस्या के होने से ही इनकार कर देते है उसका मतलब हम भविष्य में सुधार की गुंजाइश ही खत्म कर देते है।स्वीकार्यता पहली शर्त है। सत्य को छुपाने की कोशिश की जाती है तो भी सत्य अपने रास्ते पर पदचाप के चिन्ह छोड़ता जाता है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के फॉलोअप कैंप 21 जुलाई से शुरू, जानिए आपके...
बांसवाड़ा, 20 जुलाई।
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा...
बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस: बांसवाड़ा में CSR के तहत वृक्षारोपण, विद्यार्थियों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 20 जुलाई।बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर...
कुशलगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.5 किलो चांदी के जेवर और ₹2.16 लाख नकद...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza 🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 20 जुलाई।बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी...













