BN बांसवाड़ा न्यूज़ – कृषि विभाग का मामला। उत्कृष्ट किसान- आत्मा योजना ज़िले के उत्कृष्ट किसान एवं बड़े स्तर पर कृषि पैदावार सहित कृषि एवं डेयरी व्यवसाय करने वाले अतीत गरासिया ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके ओएसडी लोकेश शर्मा कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ट्वीट टेग कर एवं केबीनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया एवं राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामानिया सहित प्रमुख सचिव एवं कृषि आयुक्तालय को पत्र लिखकर कर कृषि विभाग के आत्मा योजना उत्कृष्ट किसान पुरुस्कार से सम्मानित कृषकों को एक साल बीतने के बाद भी किसानों को प्रमाण पत्र नहीं देना बताया है। कृषक गरासिया ने बताया की राज्य सरकार किसानों के हित में अच्छा कार्य कर रही है। लेकिन विभाग के अधिकारियों की सुस्ती से सरकार की योजना का वाक़ई मिशन और उनके सम्मान संबधी प्रमाण पत्र अँधेरे में जाते नज़र आ रहे हैं। कई बार बाँसवाड़ा ज़िला स्थित कृषि विभाग में संपर्क करने पर बताया गया की प्रमाण पत्र अभी तक जयपुर से आए ही नहीं है। एक साल बीतने के बाद भी अभी तक प्रमाण पत्र जैसी चीज नहीं मिल पाना जो किसानों का हौसला बढ़ाती है एवं अन्य किसान भाइयों को भी प्रेरित करती है। यह है आत्मा पुरुस्कार मामला पांच कैटेगरी में दो-दो किसानों का जिला स्तर के लिए होगा चयन राज्य सरकार ने पुरस्कार के लिए चयनित किसानों के लिए पांच गतिविधियां श्रेणी अनुमत की हैं। इनमें कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन करने वाले, उद्यानिकी क्षेत्र में ज्यादा उत्पादन करने वाले, कृषि उत्पादन में नवाचार करने वाले, पशु एवं डेयरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं जैविक खेती करने वाले बेहतर किसानों में विभाजित किया गया है। इन पांच कैटेगरी के अनुसार ही पंचायत समिति स्तर से पांच-पांच यानी, जिले में 40 किसानों का चयन किया जाना है। इनमें से ही कैटेगरी वार दो-दो किसानों को जिला स्तरीय सम्मान के लिए चुना जाना है।^जिले में वर्ष 2009-10 से 2019-20 तक 11 वर्षों में आत्मा कैफेटेरिया बी-7 के अंतर्गत 120 किसान पुरस्कृत हुए हैं। जिनको सम्मान स्वरूप 15.30 लाख की राशि मिल चुकी है। पहले पंस स्तर पर दो-दो किसान सम्मानित होते थे,मगर इस बार पांच का कोटा निर्धारित किया गया है। इस वर्ष 2020-21 जिले की आठ पंचायत समितियों में से कुल 40 किसानों का 5.50 लाख नकद राशि वाले पुरस्कारों के लिए चयन होना है। पंस स्तर पर 30 कृषकों को 10-10 हजार और जिला स्तर पर दस किसानों को 25-25 हजार रुपए के पुरस्कार एवं ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाण पत्र दिए जाने थे बांसवाड़ा के किसानो को।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1190 नकद और...
Official Banswara Bureau – भोर नायकPowered by Banswara News Mirza
बांसवाड़ा।
बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ...
दतिया में कांग्रेस की जीत का जश्न बांसवाड़ा में भी गूंजा, गांधी मूर्ति सर्किल...
Official Banswara Bureau – भोर नायकPowered by Banswara News Mirza
बांसवाड़ा।
MP-मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद...
सज्जनगढ़ दौरे पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, छात्रावास, सीएचसी और एनीकट निर्माण कार्यों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को...













