BN बांसवाड़ा न्यूज़ – नर्वल तहसील में हुए दर्दनाक हादसे में चार मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. एक साथ चार बच्चों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. जानकारी के अनुसार, नर्वल तहसील के मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित अमृत तालाब बना है. यहां पर तालाब में उतरने या नहाने पर कोई रोक नहीं लगाई गई. इसके चलते नहाने के दौरान चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि स्कूल में हाफ डे के बाद चारों बच्चे नहाने पहुंच गए थे.सूचना पर पहुंची नर्वल थाने की पुलिस ने चारों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकलवाया है. इसके बाद सीएचसी सरसौल भेजा, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में मरने वालों में सक्षम (1) पिता सरोज कुरील कक्षा 10 और अभय सविता (2) पुत्र प्रेमनारायण सविता कक्षा 10 के छात्र हैं. ये दोनों एसडी मेमोरियल स्कूल में पढ़ते थे. वहीं, कृष्णा (3 ) पिता उमेश चंद्र कक्षा छह और दिव्यांश अवस्थी (4) पिता कल्लू अवस्थी कक्षा 7 का छात्र है. ये दोनों छात्र डीपी कुशवाहा इंटर कॉलेज के छात्र थे.
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...













