जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे। यूसीसी पर जनमत संग्रह की पहल: उदयपुर में 13-14 जुलाई को होगी |

0
42
UCC Udaipur + banswara
UCC Udaipur + banswara

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
🎥 Banswara News Mirza

उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मसौदे पर आम लोगों की राय जानने के लिए 13 और 14 जुलाई को उदयपुर में संभाग स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे।

संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि यह जनसुनवाई जिला कलक्टर कार्यालय स्थित डीओआईटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बसंत सिंह छाबड़ा की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी।

जनसुनवाई में सांसद, विधायक, महापौर, नगर निकायों के जनप्रतिनिधि, जिला प्रमुख, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, कानून और सामाजिक विज्ञान के विशेषज्ञ, शिक्षाविद, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी अपने सुझाव और विचार रख सकेंगे।

आम नागरिक भी अपने सुझाव ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से या पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यूसीसी से जुड़े सवाल और सुझाव भी समिति को भेजे जा सकते हैं।

जनसुनवाई का कार्यक्रम

13 जुलाई

  • दोपहर 12:00 से 1:30 बजे – उदयपुर
  • दोपहर 2:30 से 4:00 बजे – बांसवाड़ा
  • शाम 4:00 से 5:00 बजे – चित्तौड़गढ़

14 जुलाई

  • सुबह 10:00 से 11:00 बजे – डूंगरपुर
  • सुबह 11:00 से 12:00 बजे – राजसमंद
  • दोपहर 12:00 से 1:00 बजे – प्रतापगढ़
  • दोपहर 2:00 से 3:00 बजे – सलूम्बर

राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य यूसीसी के मसौदे पर सभी वर्गों की राय लेना है, ताकि आमजन के सुझावों को ध्यान में रखते हुए आगे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

Official Banswara Bureau – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here