📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा | 8 जुलाई 2026
देश की अग्रणी एकीकृत वस्त्र निर्माण कंपनी आर एस डब्ल्यू एम लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और सतत औद्योगिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने एलएनजे नगर, मोरडी (बांसवाड़ा) स्थित 7.50 मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर परियोजना का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ कर दिया है।

परियोजना का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी एवं बिजनेस हेड (सिंथेटिक यार्न बिजनेस) नरेश बहेड़िया ने सरकारी अधिकारियों, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परियोजना टीम की उपस्थिति में किया। कंपनी के अनुसार यह परियोजना उसकी ‘Net Zero Journey’ का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी।

आर एस डब्ल्यू एम लिमिटेड पिछले कई वर्षों से नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। कंपनी ने विभिन्न इकाइयों में सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की हैं। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण, अत्याधुनिक ईटीपी, आरओ एवं मल्टीपल इफेक्ट इवैपोरेटर (MEE) जैसी तकनीकों को अपनाकर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को अपनी कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाया है।
कंपनी का लक्ष्य अपनी कुल ऊर्जा आवश्यकता का लगभग 70 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त करना है। कंपनी का दावा है कि उसकी विभिन्न हरित पहलों का संयुक्त पर्यावरणीय प्रभाव लगभग 10 लाख परिपक्व वृक्षों द्वारा प्रतिवर्ष किए जाने वाले कार्बन अवशोषण के बराबर है।
कंपनी के चेयरमैन रिजू झुनझुनवाला ने कहा कि “Sustainability हमारे व्यवसाय की मूल सोच है। मोरडी स्थित यह सौर ऊर्जा परियोजना हमारी Net Zero Journey का महत्वपूर्ण पड़ाव है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
संयुक्त प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना केवल स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय वस्त्र उद्योग में सतत विकास के नए मानदंड स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य कार्यकारी नरेश बहेड़िया ने कहा कि कंपनी उद्योग की प्रगति और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह परियोजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता एवं हरित विकास को नई गति देगी।
आर एस डब्ल्यू एम लिमिटेड का कहना है कि वह अपनी Net Zero Journey के तहत स्वच्छ ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकी और जिम्मेदार विनिर्माण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लक्ष्य को लगातार आगे बढ़ाती रहेगी।
Official Banswara Bureau – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza -9521421584














