बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर जांच के निर्देश

0
30
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण (1)
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण (1)

🎥 Banswara News Mirza

बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री तथा कार्य की गुणवत्ता का मौके पर जाकर जायजा लिया।

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण (3)
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण (3)

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पाया कि भवन निर्माण की गुणवत्ता प्रथम दृष्टया संतोषजनक नहीं दिखाई दे रही है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों और तकनीकी मापदंडों के अनुरूप ही कराया जाए।

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण (2)
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण (2)

जिला कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच में यदि किसी प्रकार की कमी या लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों के निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण होने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता भी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

गौरतलब है कि पड़ौला स्थित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का निर्माण कार्य स्वच्छ परियोजना कार्यकारी एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी आनंदपुरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि कार्य में निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अधोसंरचना उपलब्ध कराई जा सके।

Official Banswara Bureau – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here