📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक उदयपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करनोत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन के विस्तार को लेकर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

जिलाध्यक्ष किशन सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि दीनदयाल शर्मा को बांसवाड़ा, मुकेश पाटीदार को गढ़ी, विनोद नायक को घाटोल, चंकी कलाल को बागीदौरा तथा ललित गोलेछा को कुशलगढ़ विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया।

नई जिला कार्यकारिणी में धर्मेंद्र उपाध्याय, मृदुल पुरोहित एवं अरुण जोशी को उपाध्यक्ष, राजेश सोनी को महासचिव, महेश आमेटा, आशीष जोशी, नारायण कलाल, सईद मिर्जा एवं दिलीप बुनकर को सचिव, प्रमोद कलाल को कोषाध्यक्ष तथा गौतमसिंह राठौड़ को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा किशोर बुनकर, प्रकाश नायक, जुगनू सोनी, सोनू अग्रवाल, लक्ष्मी सोनी, रामलाल यादव, नरेंद्र मेहता, निलेश कलाल एवं राजेंद्र कलाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में प्रदेश शिकायत निस्तारण प्रभारी दिनेश बोरा, सीकर जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत, सुभाष मेहता सहित जिलेभर से आईएफडब्ल्यूजे से जुड़े पत्रकार एवं स्ट्रिंगर उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को जिला स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर भी जोर दिया गया।
Official Banswara Bureau – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza














