60 पुलिस टीमों के 301 पुलिसकर्मियों ने 424 स्थानों पर दबिश दी 244 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बांसवाड़ा में

0
42
60 पुलिस टीमों के 301 पुलिसकर्मियों ने 424 स्थानों पर दबिश दी 244 आरोपियों
60 पुलिस टीमों के 301 पुलिसकर्मियों ने 424 स्थानों पर दबिश दी 244 आरोपियों

बांसवाड़ा जिला पुलिस ने अपराधियों और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में व्यापक अभियान चलाकर 244 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ तथा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध रेंज स्तरीय विशेष अभियान “एरिया डोमिनेशन” चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के सुपरविजन में जिलेभर में 60 पुलिस टीमों का गठन किया गया। कुल 301 पुलिसकर्मियों ने 424 चिन्हित स्थानों पर एक साथ दबिश देकर यह बड़ी कार्रवाई की।

अब बात करते हैं इस अभियान के प्रमुख परिणामों की।

अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 20 प्रकरण दर्ज किए गए और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आबकारी मामलों में 3 वांछित आरोपियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने 161 लीटर अवैध देशी हथकड़ शराब जब्त की, जबकि 58 अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट कर लगभग 7,730 लीटर महुआ वॉश नष्ट किया।

कुशलगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 3 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

स्थायी वारंट, उद्घोषित अपराधी और संबंधित प्रकरणों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एनआई एक्ट की धारा 138 के मामलों में 6 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं खमेरा थाना पुलिस ने एक कुर्की वारंट की कार्रवाई के दौरान 44 हजार रुपये की वसूली कर न्यायालय में जमा कराए।

इसके अलावा गिरफ्तारी वारंटों के तहत 18, विभिन्न मामलों में 16, तथा निवारक कार्रवाई के तहत 195 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान 98 हिस्ट्रीशीटरों और एच.एस. की जांच की गई, जबकि लूट, डकैती, नकबजनी और चोरी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल 93 अपराधियों से पूछताछ भी की गई।

कुल मिलाकर, बांसवाड़ा जिला पुलिस का यह अभियान अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here