गनोड़ा क्षेत्र में श्मशान भूमि विवाद, जोगी समाज ने जेसीबी से शुरू कराई खुदाई, हंगामे के आरोप,न्याय नहीं मिला तो व्यापक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

0
54
गनोड़ा क्षेत्र में श्मशान भूमि विवाद (1)
गनोड़ा क्षेत्र में श्मशान भूमि विवाद (1)
  • बांसवाड़ा के गनोड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम तख्ताजी का टांडा में जोगी समाज की श्मशान भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय जोगी समाज ने आरोप लगाया है कि देवीलाल यादव और काना खराड़ी द्वारा समाज की श्मशान भूमि पर अतिक्रमण किया गया है।
गनोड़ा क्षेत्र में श्मशान भूमि विवाद (2)
गनोड़ा क्षेत्र में श्मशान भूमि विवाद (2)

समाज के लोगों का कहना है कि उन्होंने अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कई दिनों से तहसील कार्यालय गनोड़ा, जिला कलक्टर बांसवाड़ा तथा पुलिस थाना मोटागांव में शिकायतें दे रखी है !

जोगी समाज के अनुसार, प्रशासन से राहत नहीं मिलने पर समाज ने स्वयं पहल करते हुए जेसीबी मशीन से श्मशान भूमि की बाउंड्री के लिए खुदाई शुरू करवाई। इसी दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। समाज का आरोप है कि खुदाई के समय काना खराड़ी जेसीबी के आगे लेट गए तथा उनके परिजनों ने महिलाओं के साथ हाथापाई की। समाज ने यह भी आरोप लगाया कि अतिक्रमणकारी मारपीट पर उतारू हो गए।

जोगी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज का कहना है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो व्यापक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान जोगी समाज के संभागीय महासमिति अध्यक्ष महेंद्र नाथ, सचिव रतन नाथ तथा रमेश नाथ सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।

(नोट: यह समाचार स्थानीय जोगी समाज द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके पक्ष पर आधारित है। दूसरे पक्ष एवं प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here