मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 33 जिलों के शांति और अहिंसा प्रकोष्ठ का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रकोष्ठ के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से राजस्थान के नौजवान गांधी विचार से ओतप्रोत होंगे। उन्होनें कहा कि जल्द ही महात्मा गांधी के नाम से लाइब्रेरी बनेगी। उन्होंने कहा कि शांति के बिना विकास नहीं। हिंसा के कारण अनेक देश बर्बाद हो गए। उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श के अनुरूप रही। वीसी मे महान साहित्यकार मृणाल पांडे, सतीश राय, बी एन शर्मा, निदेशक मनीष शर्मा ने भी विचार रखे। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्ट्रेट मे प्रकोष्ठ का कार्यालय खोला गया है। बांसवाड़ा मे वीसी मे जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र वर्मा , एडीएम दिनेश चंद्र सापेला, सीओ गोविंद सिंह राणावत एसीईओ कैलाश बारोलिया जिला संयोजक रमेश चंद्र पंड्या, सह संयोजक विकेश मेहता, गोपाल तलदार, आशीष गनावा ,चंदा सीता डामोर ,कोदर लाल बुनकर, पीयूष पंड्या, भारत दोसी बुरहान रतलामी,अरविंद सीता डामोर,सईद परवाना, गौरव पंड्या आदि उपस्थित रहे
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...
विश्व पर्यावरण दिवस पर मियांवाकी वृक्षारोपण अभियान आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बांसवाड़ा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस एवं वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को गढ़ी स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय परिसर में...













