BN बांसवाड़ा न्यूज़ – कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुर नराईबोध मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम लगभग 8 बजे एक शराबी बोलेरो वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सडक़ किनारे चल रही गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मारते हुए एक घर में वाहन को घुसा दिया। इस हादसे में गाय की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर चश्मदीदो के मुताबिक वाहन चालक शराब पीया हुआ था और बेहद तेजी से वाहन चला रहा था, गर्भवती गाय को ठोकर मारते हुए वाहन घर जा घुसा जिससे घर की दीवार ढह गई। गनीमत यह रही की घर में कोई नही था, अन्यथा वे भी वाहन की चपेट में आ सकते थे।हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो वाहन चालक सडक़ पर भी किसी व्यक्ति को अपने वाहन की चपेट में ले सकता था। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पंहुची, वाहन की जप्ती कार्यवाही की गई है। वहीं भीड़ का फायदा उठाते हुए शराबी वाहन चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। कुछ माह पूर्व कुसमुंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार दुपहिया चार पहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की हो रही थी, इस वजह से काफी हद तक ऐसी दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा हुआ था, परंतु वाहन चेकिंग नही होने की वजह से एक बार फिर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिससे ऐसे हादसे घट रहे हैं।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...
बांसवाड़ा: RSWM लिमिटेड की 7.50 मेगावाट सोलर पावर परियोजना शुरू | Net Zero Journey...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा | 8 जुलाई 2026
देश की अग्रणी एकीकृत वस्त्र निर्माण कंपनी आर एस...
बांसवाड़ा: शहरी सेवा शिविर-2026 में पट्टों, प्रमाण-पत्रों और योजनाओं का लाभार्थियों को वितरण
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 7 जुलाई। नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा मंगलवार को अंबेडकर भवन में शहरी...













