BNबांसवाड़ा न्यूज़ – बिलासपुर। बिल्हा थाने के अंतर्गत एक 14 साल की नाबालिग लड़की को भगा कर अपने पास रोककर रेप करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते 18 मई को पीड़िता की बड़ी बहन ने मामले की रिपोर्ट बिल्हा थाने में दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि उसकी छोटी बहन घर से बिना बताए चली गई है। रिश्तेदारों में उसका पता नहीं चला। गांव से कुछ लोगों को मालूम हुआ कि वह एक अज्ञात युवक के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से बाहर जाते हुए जाते हुए देखी गई है। खोजबीन के बाद अपहृत बालिका को पुलिस ने तखतपुर थाना के अंतर्गत जूनापारा से बरामद किया। आरोपी युगल किशोर खांडे को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित बालिका ने बताया है कि उससे शादी करने के नाम से बहला-फुसलाकर आरोपी उसे ले गया था। इस दौरान को लगातार रेप का शिकार होती रही। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में खाली भूखण्डों की सफाई नहीं करवाई तो होगी कार्रवाई, ₹10 हजार न्यूनतम...
बांसवाड़ा, 29 अक्टूबर। नगर परिषद बांसवाड़ा ने शहर में खाली पड़े भूखण्डों पर कचरा, कंटीली झाड़ियां, खरपतवार और गंदगी जमा होने को लेकर सख्त...
धोलागढ़ धाम में रुद्र वाहिनी संघ राजस्थान युवा मोर्चा की बैठक, बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी...
बांसवाड़ा, 26 अक्टूबर 2026। सर्व समाज की एकता, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प के साथ रुद्र वाहिनी संघ, राजस्थान युवा मोर्चा की प्रदेश...
बांसवाड़ा: पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की ग्रामीणों के साथ बैठक, शांतिपूर्ण मतदान के...
बांसवाड़ा। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर बांसवाड़ा पुलिस द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ग्रामीणों को जागरूक करने के...













