BN बांसवाड़ा न्यूज़ – बेंगलुरु दक्षिण तालुक में एक महिला की हत्या कर दी गई और उसके शरीर को काटकर ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी और कहा कि इस मामले में बिहार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश जारी है। मृतका की पहचान बन्नेरघट्टा के पास जनता कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय गीताम्मा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, जनता कॉलोनी में गीताम्मा के चार घर हैं। उनमें से एक में वह रहती थी और अन्य तीन घरों को उसने किराए पर दे रखा था। इन मकानों को पंकज, इंदर कुमार व अन्य ने किराए पर लिया था जो सात साल से वहां रह रहे थे।पुलिस ने कहा कि आरोपी पंकज गीताम्मा पर अपनी संपत्ति उसे देने और इस संबंध में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बना रहा था। जब गीताम्मा ने मना कर दिया, तो उसने बिहार के अपने दोस्तों के साथ मिलकर तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उन लोगों ने उसके शव को आरी से काट डाला। उन्होंने शरीर के अंगों को विभिन्न स्थानों पर ठिकाने लगा दिया और बेंगलुरु से गायब हो गए। बन्नेरघट्टा पुलिस थाने की सीमा में एक झाड़ी के पास एक बिना सिर और अंगविहीन शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। हालांकि पुलिस ने हाथ-पांव और सिर ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस शव की शिनाख्त करने में सफल रही और बाद में आरोपी व्यक्तियों के अपने घरों से गायब होने और बिहार में अपने पैतृक स्थान वापस जाने की सूचना मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर उमामहेश के नेतृत्व में पुलिस की टीम बिहार गई। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, इसके बावजूद पुलिस ने इंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।कुमार को बेंगलुरु लाया गया है और उसने अपराध कबूल कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को दिखाया कि उन्होंने मृतक के अंग और सिर को कहां फेंका था। उन्होंने कहा कि जब से शरीर सड़ने लगा तो उन्हें मजबूरन इसे झाड़ी में फेंकना पड़ा। आगे की जांच जारी है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...
विश्व पर्यावरण दिवस पर मियांवाकी वृक्षारोपण अभियान आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बांसवाड़ा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस एवं वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को गढ़ी स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय परिसर में...













