BN बांसवाड़ा न्यूज़ – रतलाम। चांदनी चौक में चाट का ठेला (दुकान) लगाने वाले पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित देवेश उर्फ छोटू राठौड़ , सोनू उर्फ सुनील माली व लक्की उर्फ काना का गुरुवार को पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला। तीनों आरोपितों को माणक चौक थाना से पैदल जिला अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल कराने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पांच जुलाई तक के लिए जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दुकानदार 55 वर्षीय ईश्वलाल कसेरा पुत्र घासीराम कसेरा निवासी दीनदयाल नगर तथा उनका पुत्र 24 वर्षीय यश कसेरा 19 जून की रात करीब साढ़े दस बजे चांदनी चौक में अपने चाट के ठेले पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। तभी आरोपित देवेश राठौड़ निवासी कल्याण नगर, दादू राठौड़, सोनू आदि ने वहां पहुंचकर उन्हें फ्री में चाट खिलाने के लिए कहा था।। मना करने पर आरोपित गल्ले से रुपये निकालने लगे थे। इस दौरान आरोपितों ने पाइप से पिता-पुत्र के साथ मारपीट की थी।अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।माणक चौक पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने 20 जून को आरोपित 19 वर्षीय दादू राठौड़ पुत्र बलरम राठौड़ निवासी दीनदयाल नगर को गिरफ्तार किया था। उसे 21 जून को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने उसे 23 जून तक पुलिस रिमांड पर रखने के निर्देश दिए थे। उससे पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपित 20 वर्षीय देवेश उर्फ छोटू पुत्र अरुणकुमार राठौड़, 22 वर्षीय सोनू उर्फ सुनील पुत्र दीपक माली निवासी रत्नेश्वर रोड व 19 वर्षीय लक्की उर्फ काना पुत्र पूनमचंद परमार निवासी मालीकुआं को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपितों की निशानदेही पर उनके कब्जे से तीन पंच, स्टील के तीन पाइप व सीमेंट की एक ईंट जब्त की गई। दादू राठौ़ड़ को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने के बाद 23 जून को पुन: न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- Advertisement -

Latest article
सज्जनगढ़ दौरे पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, छात्रावास, सीएचसी और एनीकट निर्माण कार्यों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को...
साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र...
झालोद में 2 अगस्त को नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप,एवं आवश्यक दवाइयां | विशेषज्ञ चिकित्सकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
जनहित में एक महत्वपूर्ण सूचना।
यदि आप या आपके परिवार का कोई...













