BN बांसवाड़ा न्यूज़ – Adipurush Leaked Online: प्रभास, कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) शुक्रवार, 16 जून को दुनियाभर के सिनेमा हॉल में रिलीज हो चुकी है। आदिपुरुष में लीड रोल निभा रहे प्रभास, भगवान राम की भूमिका में हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने जानकी यानी माता सीता की भूमिका निभाई है। लक्ष्मण के किरदार में हैं सनी सिंह। रावण की भूमिका में अभिनेता सैफ अली खान दिखाई देंगे। अब, रिलीज के दिन ही फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर आई है।Adipurush अपने रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म को कई पायसेरी वेबसाइट पर देखे जाने का दावा किया जा रहा है, जिनमें डायरेक्ट डाउनलोड और टॉरेंट फाइल्स शामिल हैं। Gadgets 360 ने भी फिल्म को दावा की गई वेबसाइट में से कुछ में डाउनलोड के लिए उपलब्ध पाया, लेकिन पायसेरी को बढ़ावा ना देने के लिए हम इस रिपोर्ट में वेबसाइट्स के नाम शामिल नहीं कर रहे हैं। फिल्म को Telegram पर भी शेयर किया जा रहा है।पायरेसी वेबसाइट्स पर फिल्म 240p से लेकर फुल एचडी (1080p) तक कई क्वालिटी में उपलब्ध है।ये ध्यान रहे कि 1957 के कॉपीराइट एक्ट के अनुसार, पायरेसी करना और उसे बढ़ावा देना कानूनी रूप से एक दंडनीय अपराध है, इसलिए JOBS HARYANA आपको फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखने की सलाह देता है, जिससे फिल्म के निर्माता और उससे जुड़ी टीम की मेहनत सफल हो और पायरेसी खत्म हो सके।बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ‘आदिपुरुष’ को जिन सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, वहां एक सीट हनुमान जी के लिए खाली रहेगी। ऐसा शायद ही किसी फिल्म के लिए पहले किया गया होगा। यह भी एक वजह है कि फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि आदिपुरुष ने देश की 3 नेशनल चेन्स में अबतक 3.50 लाख टिकट्स बेच डाले हैं। टिकटों की ये बिक्री इस वीकेंड के लिए हुई है। फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस अबतक 2.30 लाख टिकटों की बिक्री कर चुके हैं। तेलुगु वर्जन के लिए तीनों ने अबतक 1.20 लाख टिकट बेचे हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि आदिपुरुष रिलीज डे यानी शुक्रवार के दिन 80 करोड़ रुपये की कमाई भारत में कर सकती है। यह शुरुआती अनुमान है। गैजेट्स 360 हिंदी अनुमानों की पुष्टि नहीं करता। अगर फिल्म यह रिकॉर्ड बना पाती है, तो वह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक पठान को भी पीछे छोड़ देगी। पठान ने भारत में पहले दिन 57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- Advertisement -

Latest article
सल्लोपाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो-आर15 बाइक सहित...
बांसवाड़ा, 18 जुलाई। जिले के सल्लोपाट थाना पुलिस ने "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब...
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...













