BN बांसवाड़ा न्यूज़ – बरेली ,वायरल वीडियो में तीन युवकों ने एक युवक के दोनों हाथ बांधकर स्कूटी के पीछे बांधे हुए हैं और वो उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं वहीं युवक पेट के बल पड़ा हुआ है.यूपी के बरेली (Bareilly) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां तीन दबंगों ने एक युवक को स्कूटी से बांधकर सड़क पर घसीटा. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की बर्बरता को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएगा. आरोपियों ने युवक को स्कूटी के पीछे से बांधा हुआ था और उसे सड़क पर घसीटते हुए ले गए. युवक पेट के बल घसीटता हुआ जा रहा था, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की. ये वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर वायरल है. ये घटना बरेली के थाना बारादारी से संजयनगर मोहल्ले की बताई जा रही है. जिसमें तीन युवक एक स्कूटी पर सवार है और उन्होंने एक युवक को अपनी स्कूटी से बांधा हुआ है और वो उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक का पेट के बल पड़ा हुआ है और खुद को बचाने के लिए छटपटा रहा है, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजता. ये पूरी घटना सड़क किनारे दुकान में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस एक्शन में आ गई है, सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी का नंबर साफ नहीं दिखाई दे रहा है, जिसके बाद पुलिस आसपास के इलाकों में लगे दूसरे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. सीसीटीवी में ये पूरी घटना 25 जुलाई को शाम 4.30 बजे रिकॉर्ड हुई है. बारादरी पुलिस ने मामले की जांच के निर्देश दिए है. आरोपियों को लेकर आसपास के इलाके में पूछताछ भी की जा रही है. बारादरी थाने के इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने फुटेज देखी है, मगर सीसीटीवी में आरोपियों की साफतौर पर पहचान नहीं हो पा रही है और न ही स्कूटी का नंबर ठीक से पता चल पा रहा है. पुलिस आसपास लगे दूसरे सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश कर रही है ताकि उनकी पहचान की जा सके.
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में 20 नवंबर को होगी पंचायत चुनाव की मतगणना, 149 टेबल पर होगी...
बांसवाड़ा बांसवाड़ा पंचायत राज चुनाव 2026: मतगणना की तैयारियां तेज | जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने किया निरीक्षण
बांसवाड़ा, 18 नवंबर। पंचायती राज...
आंवला नवमी पर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों ने किया विधि-विधान से पूजन
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा कार्तिक शुक्ल पक्ष की आंवला नवमी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई।...
बांसवाड़ा पंचायतीराज चुनाव 2026: चतुर्थ चरण में 86.70 प्रतिशत मतदान, छोटी सरवा में सर्वाधिक...
सईद मिर्ज़ा की रिपोर्ट | बांसवाड़ा, 16 नवंबर।
बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण...













