बांसवाड़ा में 20 नवंबर को होगी पंचायत चुनाव की मतगणना, 149 टेबल पर होगी वोटों की गिनती

0
7
बांसवाड़ा में 20 नवंबर को होगी पंचायत चुनाव
बांसवाड़ा में 20 नवंबर को होगी पंचायत चुनाव

बांसवाड़ा बांसवाड़ा पंचायत राज चुनाव 2026: मतगणना की तैयारियां तेज | जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने किया निरीक्षण

बांसवाड़ा, 18 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर को गुरु गोविंद राजकीय महाविद्यालय में होगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने बुधवार को महाविद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति वार बनाए गए मतगणना कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कक्षों में टेबल व्यवस्था, मतगणना कार्मिकों एवं अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूरी कर ली जाएं। साथ ही मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपादित करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बरोलिया, उपखंड अधिकारी भागचंद रेगर, निर्वाचन शाखा से राहुल आचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

149 टेबल पर होगी मतगणना

जिले की 16 पंचायत समितियों के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए कुल 149 टेबल निर्धारित की गई हैं। इनमें ईवीएम मतगणना के लिए 111 तथा पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 38 टेबल लगाई जाएंगी।

पंचायत समिति वार निर्धारित टेबलों में घाटोल में 14, गनोड़ा में 8, छोटी सरवन में 8, तलवाड़ा में 8, बागीदौरा में 12, गांगड़तलाई में 9, आनंदपुरी में 8, नाहरपुरा में 8, कुशलगढ़ में 11, छोटी सरवा में 5, सज्जनगढ़ में 9, डूंगरा छोटा में 8, गढ़ी में 12, सरेड़ी बड़ी में 7, अरथूना में 10 तथा बांसवाड़ा में 12 टेबल निर्धारित की गई हैं।

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान – बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here