BN बांसवाड़ा न्यूज – कोटा शहर में दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक विवाहित महिला की निर्ममता से गला काटकर हत्या करने का दिल दहला देने वाला खौफनाक मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। चाकू से गला काटने के बाद आरोपी 5 मिनट तक वहीं खड़े होकर मौत का मंजर देखता रहा और फिर खुद ही थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जानकारी के अनुसार, कोटा शहर के गुमानपुरा थाना इलाके के छावनी नगर निगम कॉलोनी में दिनदहाड़े महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान कमलेश के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी करीब 5 मिनट तक हाथ में चाकू लेकर लहूलुहान सड़क पर पड़ी तड़प रही कमलेश के आसपास ही घूमता रहा, लेकिन इस दौरान कोई उसकी मदद कोई आगे नहीं आया।महिला द्वारा दम तोड़ने के बाद हमलावर चाकू लहराता हुआ वहां से निकल गया और सीधा थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस हत्याकांड के बाद परिवार के लोगों में काफी रोष देखने को मिला और पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवाल उठने लगे।इस हत्याकांड के पीछे की वजह की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपी वीरू की बहन कमलेश के एक परिचित के साथ भाग गई थी और शादी कर ली थी। उसके बाद से ही आरोपी इस पूरे मामले को लेकर कमलेश पर शक करता था और उसे सबक सीखना चाहता था। ऐसे में आज उसने मौका पाकर दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से महिला का गला काट दिया और कुछ देर वहीं खड़ा रहा। महिला द्वारा दम तोड़ने के बाद बाद हमलावर चाकू लेकर सीधा गुमानपुरा थाने पहुंच गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













