BN बांसवाड़ा न्यूज – सलूंबर जिले के लसाडिया उपखंड में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में परिवार के मुखिया, उसकी पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं।डिकिया ग्राम पंचायत के बोडफला में रहने वाले एक परिवार के चार लोगों की करंट से मौत हो गई। मरने वालों में परिवार का मुखिया, उसकी पत्नी, बेटा और बेटी शामिल है। मृतकों की पहचान ओंकार मीणा (68), उनकी पत्नी भंवरी देवी (65) पुत्र देवीलाल (25) और पुत्री मांगी देवी (22) के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार बोडफला में रहने वाले ओंकार मीणा का परिवार घर पर मौजूद था। इस दौरान पास के पोल में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे घर में करंट फैल गया। करंट से ओंकार पिता गांगा मीणा उम्र 68 वर्ष करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। उनको बचाने के लिए उसकी पत्नी भंवरी मीणा व पुत्र देवीलाल और पुत्री मांगी दौड़े, लेकिन करंट इतना भयानक था कि करंट ने चारों को चपेट में ले लिया। चारों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने डिकिया सरपंच पुनम चंद मीणा को दी। सरपंच ने पुलिस सहित जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। घटना की सुचना कूण थानाधिकारी प्रवीण सिंह शक्तावत मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को सीएचसी लसाड़िया की मोर्चरी में रखवाया है। सलूंबर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह और सलूंबर डिप्टी डुंगर सिंह लसाड़िया सीएचसी पहुंचे। घटना की जानकारी ली।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में 20 नवंबर को होगी पंचायत चुनाव की मतगणना, 149 टेबल पर होगी...
बांसवाड़ा बांसवाड़ा पंचायत राज चुनाव 2026: मतगणना की तैयारियां तेज | जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने किया निरीक्षण
बांसवाड़ा, 18 नवंबर। पंचायती राज...
आंवला नवमी पर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों ने किया विधि-विधान से पूजन
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा कार्तिक शुक्ल पक्ष की आंवला नवमी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई।...
बांसवाड़ा पंचायतीराज चुनाव 2026: चतुर्थ चरण में 86.70 प्रतिशत मतदान, छोटी सरवा में सर्वाधिक...
सईद मिर्ज़ा की रिपोर्ट | बांसवाड़ा, 16 नवंबर।
बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण...













