BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – हरियाणा के फरीदाबाद में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां फूफा ने एक मासूम की हत्या महज उसके पिता द्वारा मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए कर दी, वो भी इस घटनाक्रम के छह साल के बाद। आपको सुनने में भले ही ये अजीब लगे लेकिन आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में हत्या का कारण केवल एक थप्पड़ का बदला बताया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी बलराम (40) को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।एनआईटी पांच भगत सिंह कॉलोनी निवासी शिवांश 13 नवंबर को घर से लापता हो गया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 टीम ने शुक्रवार दोपहर बच्चे का शव उसी के बुआ के घर की पहली मंजिल पर रखे बेड के अंदर से बरामद किया। हत्या के आरोप में बच्चे के फूफा बलराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी अपनी पत्नी से हमेशा अनबन रहती थी। पत्नी बबीता का भाई भानू (मृतक शिवांश का पिता) अपनी बहन के लिए बलराम से झगड़ा करता था। इसी के चलते वह परिवार से अलग दिल्ली में मकानों में पत्थर लगाने का काम में मजदूरी करता था। पत्नी बबीता फरीदाबाद में ही घरों में घरेलू सहायिका का काम करती थी। साल 2017 में किसी बात को लेकर बलराम ने बबीता की डंडों से पिटाई कर दी। इस बारे में जब भानू को बता लगा तो वह मौके पर पहुंच गया और सबके सामने बलराम को थप्पड़ जड़ दिए। उसी दिन से बलराम ने उसे सबक सिखाने की ठान ली थी। आरोपी ने हत्या करने का जो तरीका पुलिस को बताया वह किसी वहशी जानवर के जैसा है। घटना की शाम आरोपी शिवांश को अपने कंधे पर बिठाकर खेलने के बहाने ऊपर के कमरे में ले गया। यहां आरोपी ने बच्चे को अपनी सिर से भी ऊपर उठाया और मुंह के बल फर्श पर दे मारा। बच्चे के मुंह पर गंभीर चोट आने के बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा और उसने बच्चे की छाती पर अपने घुटने रखने का बाद हाथ से गला दबा दिया। बच्चे के बेहोश होने पर बलराज उसे मृत समझ कर नीचे चला गया। करीब दस मिनट बाद आरोपी वापस कमरे में आया तो शिवांश की सांसें चल रही थीं। इस पर आरोपी ने एक कपड़े से उसका गला तब तक दबाए रखा जब तक उसके उसकी सांसे बंद नहो ।
- Advertisement -

Latest article
नौगामा में महावीर इंटरनेशनल का सराहनीय आयोजन, महिला सशक्तिकरण से लेकर परिंडे वितरण तक...
बांसवाड़ा जिले के नौगामा से एक सराहनीय सामाजिक पहल सामने आई है।
यहाँ महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण,...
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...













