BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कोहली ने 117 रन की पारी खेली, इसके साथ ही कोहली ने वनडे में 50 शतक पूरे कर लिए हैं. कोहली के इस शतकों के नए कीर्तिमान के बाद अब इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि क्या कोहली के 50 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को कोई खिलाड़ी तोड़ सकता है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने इसे लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. कामरान अकमल ने एक टीवी शो में इसे लेकर जवाब देते हुए कहा कि विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को टॉप- थ्री के प्लेयर ही तोड़ सकते हैं, मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास बाबर आजम हैं, जो टॉप थ्री में खेलते हैं. इसके अलावा भारतीय ओपनर शुभमन गिल भी यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.बाबर के नाम 19 और गिल के नाम है छह शतक 29 साल के बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए 117 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 19 शतक है. हालांकि वनडे वर्ल्ड कप में बाबर आजम ने निराश किया. बाबर आजम वनडे विश्व कप में नौ मैच में 40 की औसत से 320 रन बनाए. उन्होंने विश्व कप में एक भी शतक नहीं लगाया. शुभमन गिल की बात करें तो भारत के इस युवा बल्लेबाज ने अब तक सिर्फ 43 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम छह शतक है. बाबर आजम और शुभमन गिल विराट कोहली के शतकों के कीर्तिमान से काफी दूर हैं. विराट कोहली की बात करें तो कोहली ने 291 मैच की 279वीं पारी में अपना 50वां शतक पूरा किया जबकि सचिन को यहां तक पहुंचने के लिए 452 पारियां लगी थी. बाबर आजम और शुभमन गिल ने वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है, मगर यह देखना होगा कि क्या वह कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.
- Advertisement -

Latest article
सल्लोपाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो-आर15 बाइक सहित...
बांसवाड़ा, 18 जुलाई। जिले के सल्लोपाट थाना पुलिस ने "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब...
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...













