📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
🎥 Banswara News Mirza
परतापुर | 26 जुलाई
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले सेवादल मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रतापपुर नगर पालिका परिसर में ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने ध्वज वंदन कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धीरजमल डामोर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी अजगी भाई एवं प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक तथा उदयपुर संभाग प्रभारी विनोद दादा पाठक मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष सतीश टेलर, विधानसभा अध्यक्ष रजाक खान, नगर अध्यक्ष किशोर बुनकर एवं विधानसभा प्रभारी विजेश ने सहभागिता की।
ध्वज वंदन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विनोद दादा पाठक ने कहा कि सेवादल हमेशा हर कठिन परिस्थिति में समाज और संगठन के साथ मजबूती से खड़ा रहता है। उन्होंने आगामी पंचायत राज चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सतीश टेलर ने सेवादल के इतिहास और उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि जिला अध्यक्ष धीरजमल डामोर ने आगामी चुनावों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ। अंत में किशोर बुनकर ने जिलेभर से पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवलाल पुरी, ब्लॉक अध्यक्ष दलजी पाटीदार, मिलन भट्ट, परमेश्वर पाटीदार, लक्ष्मण , सूरज , पवन निनामा, साहिल, तौसीफ, रवि मगद्दा, गोविंद, अरमान भाई, जांबाज, रेहान, रिजवान, साहिल शाह, गौतम, कपिल, मयूर कटारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान
बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza














