Official Banswara Bureau – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza
बांसवाड़ा।
MP-मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद बांसवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति सर्किल पर भव्य आतिशबाजी कर विजय का उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को 6,016 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

विजय उत्सव में संगठन महासचिव मनीष एन. त्रिवेदी, पूर्व सभापति राजेश टेलर, PCC सदस्य राकेश सेठिया, महासचिव देवबाला राठौड़, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेली, इकबाल लोखंडवाला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शाहरुख खान, पूर्व नगर अध्यक्ष रितेश नानी, मेहबूब खान, सोशल मीडिया प्रभारी रुपेश वोरा, संजय जैन, विनोद पंचाल, शैलेन्द्र वोरा, बुरहानी रतलामी, सुरेश कलाल, धनेश्वर यादव, भरत यादव, कादर खान, गोविंदा सोनी, आसिफ मुस्तफा, इमरान चौहान, आतिफ मोहम्मद, निखिलेश श्रीमाल, सईद परवाना, मनोहर भावसार, मुन्ना भाई, रफीक मंसूरी, अजय मईड़ा, सोनू जोशी, इंजमाम शेख, नदीम भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने घनश्याम सिंह की जीत को लोकतंत्र की जीत बताते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और देर तक आतिशबाजी एवं बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।
प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान
बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza














