बांसवाड़ा – उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस बांसवाड़ा

0
7
स्वतंत्रता दिवस बांसवाड़ा (6)
स्वतंत्रता दिवस बांसवाड़ा (6)

बांसवाड़ा – कुशलबाग मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने किया ध्वजारोहण
परेड का निरीक्षण करने के बाद मार्च पास्ट की ली सलामी
बांसवाड़ा, 15 अगस्त। जिलेभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर कुशलबाग मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने राष्ट्रगान की धुन के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि डॉ. यादव के आगमन के साथ शुरू हुए मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जिला कलक्टर ने परेड में शामिल मेवाड़ भील कोर, राजस्थान पुलिस( होम गार्ड), राजस्थान गृहरक्षा दल, न्यु लूक एन.सी.सी. आर्मी, लियो कॉलेज-एनसीसी आर्मी, नूतन उ.मा.वि., न्यु लूक एनसीसी आर्मी, न्यु लूक एनसीसी आर्मी छात्रा, न्यु लूक एनसीसी आर्मी छात्र, लियो स्कूल एनसीसी (एयर), नूतन उ.मा.वि.स्काउट, हिन्दुस्तान स्काउट तथा भारतीय विद्या भवन (छात्रा) की टुकडियों का निरीक्षण किया।

स्वतंत्रता दिवस बांसवाड़ा (3)
स्वतंत्रता दिवस बांसवाड़ा (3)

मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने परेड कमाण्डर अशोक मीणा के नेतृत्व में मेवाड़ भील कोर (एमबीसी) के लीडर उप निरीक्षक अशोक, राजस्थान पुलिस (होम गार्ड) राजेन्द्र सिंह, गृहरक्षा दल के उमाशंकर मईड़ा, न्यु लूक एनसीसी आर्मी रूचि आर्यय, लियो कॉलेज-एनसीसी आर्मी के हेमेन्द्र सिंह राठौड़, नूतन उ.मा.वि. एनसीसी आर्मी सार्जेन्ट क्रिश कुमार प्रजापत, न्यू लुक एनसीसी आमी (छात्र) जे.डी. सार्जेन्ट प्रित सिंह चूण्डावत, न्यु लुक स्कूल एनसीसी आर्मी (छात्रा) जे डब्ल्यू सार्जेन्ट दिशा पटेल, लियो कॉलेज एनसीसी आर्मी सार्जेन्ट मीत राज सिंह, लियो कॉलेज एनसीसी (एयर) सार्जेन्ट काव्य राज सिंह राव, नूतन उमावि स्काउट राजेश खराड़ी, हिन्दुस्तान स्काउट के तनवीर तथाभारतीय विद्या भवन (छात्रा) साक्षी मोची नेतृत्व में सलामी मंच से गुजरी मिलीजुली परेड की सलामी ली।
मार्च-पास्ट के बाद बैंड प्रदर्शन किया गया जिसमें पुलिस बैंड के 20 सदस्यी दल का नेतृत्व हिरालाल, रा.बा.उ.मा.वि चन्द्रपोल गेट के 17 सदस्यीय दल का नेतृत्व नन्दनी वाल्मिकी, न्यु लुक सी.सै. स्कूल के 27 सदस्यीय दल का नेतृत्व अनुज ठाकुर, लियो स्कूल के 27 सदस्यी दल का नेतृत्व अली असगर, अंकूर सी.सै. स्कूल के 23 सदस्यीय दल का नेतृत्व सुमैया बी, ज्ञायक उ.मा.वि. के 26 सदस्यीय दल का नेतृत्व मधुर गणावा, नूतन उमावि के 21 सदस्यीय दल का नेतृत्व हिमांशु सिंह राठौड़, मोर्डन स्कूल के 13 सदस्यीय दल का नेतृत्व सुजल कटारा तथा भारतीय विद्या भवन के 15 सदस्यीय दल का नेतृत्व अभय तेली ने किया।
बैण्ड प्रदर्शन के पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर पर्वतसिंह चूण्डावत ने महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 79 जनों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस बांसवाड़ा (1)
स्वतंत्रता दिवस बांसवाड़ा (1)
yusuf khan
yusuf khan


शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन
जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रभारी डीईओ रेखा रोत, जयदीप पुरोहित, सीबीईओ-सुशील जैन, प्रभारी-शारीरिक शिक्षा-अनील शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी अनीषा जैन, भारतेन्दु शमा्र, सह प्रभारी- भूपेश वर्मा, प्रधानाध्यापक एमजीजीएस कुशलबाग, सहयोगी शारीरिक शिक्षक लोकेश पण्ड्या, नीता शर्मा, विजया दवे, प्रवीणा भावसार, कामाक्षी कोठारी तथा कपिल जोशी की देखरेख में 16 राजकीय एवं निजी विद्यालयों के 500 छात्र के नवाचार से युक्त आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन के विहंगम दृश्य को उपस्थित गणमान्य नागरिकों, बड़ी संख्या में मौजूद जनसमूह, अधिकारियों, कर्मचारियों ने खूब सराहा।  
समूह नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र

स्वतंत्रता दिवस बांसवाड़ा (4)
स्वतंत्रता दिवस बांसवाड़ा (4)


मुख्य समारोह में गीत रचनाकार सतीश आचार्य  के गीत ’’ लोकतंत्र का गान है वंदेमातरम, जन-गण-मन का मान है वंदेमातरम ’’ गीत पर 11 विद्यालयों के 400 छात्राओं द्वारा नृत्य प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा। गायक कलाकार की  भूमिका रेखा कंसारा, रैना नागर, बरखा जोशी, प्रतीक्षा नागर, कामना नागर, संदीप पंड्या, हरगोविन्द भावसार, उमंग नागर, कुशाग्र जोशी तथा जितेन्द्र आर्य ने निभाई। इस कार्यक्रम का मुख्य प्रबंधन रेखा कंसारा ने किया जबकि संगीत निर्देशन-संदीप पंड्या, ढोलक वादन-पंकज द्विवेदी, को गो-प्रणव आचार्य, कि-बोर्ड संदीप पंड्या ने किया।
छात्राओं को साइकिल वितरण
मुख्य समारोह में सीएसआर के तहत आर्थिक रूप से पिछड़ी 2 छात्राओं राबाउमावि चंद्रपाल गेट की छात्रा  सुश्री सावित्री चरपोटा और राबाउमावि की सुश्री सुहानी वर्मा को स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया-सीएसआर इनिशिएट अंतर्गत (शिक्षा विभाग में) को मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव द्वारा साइकिल का वितरण किया गया।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री पर्वत सिंह चूण्डावत, मीडिया कर्मियों, समाजसेवी श्री पंूजीलाल गायरी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, पूर्व पार्षदगण के अलावा  अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे।
अंत में राष्ट्रगान के साथ जिला स्तरीय मुख्य समारोह सम्पन्न हुआ। इस मौके पर समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया कर्मियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
समारोह में बैण्ड प्रदर्शन में ज्ञायक पब्लिक स्कूल-प्रथम, लियो सी.सै स्कूल-द्वितीय व परेड (मार्च पास्ट) में लियो स्कूल (एयर)-प्रथम, न्यू लुक गर्ल्स कॉलेज एनसीसी आर्मी (छात्र)-द्वितीय तथा हिन्दुस्तान स्काउट/गाइड-तृतीय स्थान पर रहे।

स्वतंत्रता दिवस बांसवाड़ा (5)
स्वतंत्रता दिवस बांसवाड़ा (5)


समारोह का संचालन बृजमोहन तूफान, नमिता कुलश्रेष्ठ, शैलेन्द्र व्यास तथा हिता द्विवेदी ने किया।
गांवों-कस्बो में भी उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस
जिले के विभिन्न गांवों-कस्बों, विद्यालयों, पंचायत समितियों, उपखण्ड मुख्यालयों सहित ग्राम पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मार्च-पास्ट के आयोजन हुए।
विभागों में भी हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम
इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर कार्यालय, जिला पुलिस अधीक्षक, पुलिस लाईन, जिला परिषद, नगर परिषद, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, अधीक्षण अभियंता माही परियोजना, सार्वजनिक निर्माण सहित अन्य विभागों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराये गये। वहीं ’’ हर घर तिरंगा ’’ अभियान के तहत नागरिकगणों ने अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाये।

प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान

बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here