बांसवाड़ा, 12 अगस्त 2026। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर मयूर नगर लोधा के स्टाफ क्लब की ओर से बुधवार को मिल प्रांगण में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 251 पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम में मुख्य संचालन अधिकारी शंभू कुमार शर्मा तथा ग्रुप सीएचआरओ रंजन सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं मय परिवार के सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली।

मिल परिसर में 52,560 पेड़-पौधे
महाप्रबंधक लीगल एवं पीआर मनोज शाह ने बताया कि मिल प्रांगण में वर्तमान में करीब 52,560 पेड़-पौधे लगे हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिल परिसर में प्रतिवर्ष समय-समय पर 2,000 से अधिक पौधों का रोपण किया जाता है।
बच्चों और स्टाफ के लिए प्रतियोगिताएं

हरियाली अमावस्या के अवसर पर बच्चों एवं स्टाफ के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें पेंटिंग, स्लोगन, फैंसी ड्रेस, कविता पाठ, गीत, गायन एवं डांस प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नर्सरी से यूकेजी वर्ग में प्रथम मानविका एवं द्वितीय कार्तिक पाल रहे। कक्षा 1 से 5 वर्ग में प्रथम पुण्यवर्धन एवं द्वितीय हर्षित कुमार रहे। कक्षा 6 से 12 वर्ग में प्रथम कार्तिक मनोज कुमार एवं द्वितीय सिद्धार्थ मनोज कुमार रहे। सीनियर वर्ग में निवेदिता घोष को सम्मानित किया गया।
अधिकारी एवं मय परिवार के सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में गोपाल लाल काबरा, क्षितिज आनंद, प्रीतम गुजर, नरेंद्र भंडारी, वीरेन्द्र चौधरी, ममतेष जैन, देवेंद्र टांक, संजय उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, महेश मालपानी, जितेंद्र पटेल, ए.के. सेनी सहित महिला क्लब की अध्यक्ष निशी शर्मा, मंजू काबरा, योगिता चौधरी, गौरी आनंद, राश्री गुजर, मीनाक्षी उपाध्याय सहित मय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन अभिमन्यु सिंह ने किया, जबकि आभार प्रीतम गुजर ने व्यक्त किया।
हरियाली अमावस्या पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बच्चों एवं परिवार के सदस्यों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।














