Header Banswara News
banswara news mirza

जनजाति क्षेत्रीय विकास के अधीन संचालित छात्रोंवासों, ई.एम.आर.एस.,आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य,अधीक्षक,अधीक्षिकाओं की ली बैठक दिये निर्देश बांसवाड़ा

जिला कलक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग,बांसवाड़ा के अधीन संचालित छात्रावासों,ई.एम.आर.एस.,आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य,अधीक्षक,अधीक्षिकाओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीमती अरूणा डिण्डोर, उपायुक्त द्वारा श्रीमान् जिला कलक्टर महोदय, एवं सी.ओ. स्काउट श्री दीपेश शर्मा का स्वागत किया गया। बैठक में कलक्टर  द्वारा बैठक एजेण्डा के संबंध में सूचनाओं की जानकारी ली और  सभी प्रधानाचार्य ,अधीक्षक ,अधीक्षिकाओं को निर्देशित किया गया कि छात्रावास में आवश्यक भौतिक सुविधाओं जैसे भवन मरम्मत, फर्नीचर की उपलब्धता, चार दीवारी निर्माण,सीसीटीवी कैमरों आदि की आवश्यकता अनुसार प्रस्ताव तैयार करने,छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करने एवं उन्हे मार्गदर्शित करने के निर्देश प्रदान किये। बैठक में सी.ओ. स्काउट द्वारा विद्यालयों,छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण करने के निर्देश प्रदान किये गये।
Banswara News Mirza 16.9.25

विश्व ओज़ोन परत संरक्षण दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व ओज़ोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर वागड़ पर्यावरण संस्थान द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्द्रपोल में क्वि़ज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने ओज़ोन परत संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए |           अध्यक्षता करते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दीपक द्विवेदी ने कहा कि ओज़ोन परत पृथ्वी के समताप मण्डल में ओजोन गैस की एक परत है। यह सूर्य से आने वाली परा बैंगनी किरणों से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है। सूर्य से आने वाली परा बैंगनी किरणों से त्वचा का केंसर, आंखो की समस्या, आनुवांशिक क्षति जैसी घातक बीमारियां होती है। ओज़ोन परत को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की सफलता के कारण वैज्ञानिक ओज़ोन परत के पुनर्स्थापन की प्रगति देख रहे है।           मुख्य अतिथि कार्यवाहक संस्था प्रधान सारिका शुक्ला ने ओज़ोन परत के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि संस्थान के यश सराफ थे। क्विज प्रतियोगिता में दिखा उत्साह विजेताओं को मिले पुरस्कार इस अवसर पर आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता मंे छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए समताप मण्डल, ओजोन परत, मॉन्ट्रियल समझौता, यू.वी. इफेक्ट, ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन आदि विषयों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दिए जिसमंे विजेता रही छात्राओं वैष्णवी चौबीसा, वंदना सुथार, वेनीशा कंसारा, रागिनी जोशी, अशिका राज, प्राची जैन, चंदा यादव, रिया कौर, दिव्या डामोर, दीपिका कुमारी, साक्षी शर्मा, उन्नति उपाध्याय, अनास सिद्धार्थ, दुर्वा पंड्या को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।कार्यक्रम में प्रीतम राणावत, कामना, मीना पाठक, नबीला, दर्शना, संगीता आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सोनाली जोशी ने किया। आभार सुनीता नायर ने माना।
बांसवाडा मे मासिक बैठक का आयोजन  (1)

अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड उदयपुर ने ली बैठक दिये निर्देश

बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा -अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड उदयपुर निरंजन सिंह राठौड़  की अध्यक्षता में | शुक्रवार को टीएडी हाल बांसवाडा मे मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार बांसवाड़ा दलीप सिंह, सहायक निदेशक नीलम गरासिया, छगन दामा, प्रीतम बामणियाँ, जिले के समस्त कृषि अधिकारियों, समस्त वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक एवं कृषि पर्यवेक्षको ने में भाग लिया। बैठक में  कृषि विभागीय की विभिन्न योजनाओं डीबीटी योजनाओं,  जिले में खाद व उर्वरकों की उपलब्धता पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। खाद वितरण की जानकारी ली और कहा कि वे अपने जिम्मे के कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करे।
renjar vanpal 23.8.25

20 हजार Rs.की रिश्वत लेते रेंजर शांति लाल चावला व् वनपाल लाडजी गरासिया को...

बांसवाड़ा में कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा,रंगे हाथों गिरफ्तार। बांसवाडा में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम व वनपाल,शांति लाल चावड़ा रेंजर व् लाडजी गरासिया...
banswara news mirza 3.8.25

आरक्षण उप वर्गीकरण लागू करना हेतु,वंचित वर्ग आरक्षण वर्गीकरण संघर्ष समिति केंद्रीय सामाजिक न्याय...

banswara news mirza-राजस्थान प्रदेश में आरक्षण उप वर्गीकरण लागू करना हेतु दिनांक 31,7,2025 को गुरुवार को वंचित वर्ग आरक्षण वर्गीकरण संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष...
doctor day

लायन्स क्लब बांसवाड़ा द्वारा डाक्टर डे और सीए डे का आयोजन,इस अवसर पर क्लब...

बांसवाड़ा, 1 जुलाई 2025: लायन्स क्लब बांसवाड़ा ने नक्षत्र मॉल पर डाक्टर डे और सी ए डे का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब...
मुस्लिम बच्चों का सम्मान समारोह शिक्षा में बेटियों,महिलाओं की भागीदारी (3)

मुस्लिम बच्चों का सम्मान समारोह “शिक्षा में बेटियों,महिलाओं की भागीदारी जरुरी”— अब्दुल वहाब खान...

बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा :-- आज के युग में महिलाओं मे शिक्षा जरूरी है और ये छात्राएं इसकी कमी पुरी कर रही है।यह विचार दाहोद...
congress banswara

आगामी 25 जून को कांग्रेस करेगी आंदोलन।अपर हाई लेवल केनाल के प्रभावितो को मुआवजा...

बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा -जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या ने कहा कि सभी...
कुशलगढ़ से नाजनीन पठान की 1खबर

बालश्रम उन्मूलन को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बांसवाड़ा के कुशलगढ़ तहसील में

बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील में आज बाल विवाह, बाल मजदूरी और महिला हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता सभा आयोजित...
MBC समाज ,लबाना,गुर्जर,बंजारा,रेबारी, गायरी,गाडिया लोहार हुवा एकजुट

CMशर्मा के बांसवाड़ा में दौरे से एक दिन पहले MBC समाज ,लबाना,गुर्जर,बंजारा,रेबारी, गायरी,गाडिया लोहार...

बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा -आज एमबीसी समाज के गुर्जर, लबाना, रेबारी, गायरी, बंजारा, गाड़िया लोहार के समाज के लोगों ने विशाल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री...

Stay connected

0FansLike
3,710FollowersFollow
22,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Sidebar

Latest article

dargah

दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...

0
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
vishv hindu parishad

विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...

0
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
घी को लेकर ED का बड़ा दावा, 230 करोड़ की कथित सप्लाई

तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...

0
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...

You cannot copy content of this page