CAF के जवान ने खुद को गोली मार कर की ख़ुदकुशी।

0
421
shoot suicide630
shoot suicide630

BN बांसवाड़ा न्यूज़ – छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन के लिए तैनात CAF के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। CAF जवान मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला बताया गया है। जवान बीजापुर में 15वीं बटालियन में तैनात था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। रात 11 बजे की आत्महत्या मिली जानकारी के अनुसार जवान ने बुधवार की रात करीब 11 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद के सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनके आस-पास में कोई भी मौजूद नहीं था। कैंप के अन्य जवानों ने इस मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी है। सुसाइड क्यों किया है ? यह अभी स्पष्ट नहीं मृतक जवान का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है। रात में ही जवान के शव को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में अफसरों का कहना है कि जवान ने सुसाइड क्यों किया है यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सुसाइड करने के कारणों का पता चल पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here