BN बांसवाड़ा न्यूज़ – नीमच। नशे के खिलाफ नीमच सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नीमच पुलिस ने 15 करोड़ का स्मैक बरामद किया है। तस्कर असम के गुवाहाटी से 14 किलो 560 ग्राम स्मैक कार में लेकर राजस्थान में खपाने ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्मैक और कार जब्त कर लिय़ा है। सबसे बड़ी बात यह है कि असम से मध्यप्रदेश आने के दौरान पांच-छह राज्यों को क्रॉस करना पड़ता है। बावजूद इसके कोई भी राज्यों की पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी। नीमच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। असम के गुवाहाटी से लाई गई 14 किलो 560 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक का अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपए आंका गया है। नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा ने कहा कि मुखबीर की सूचना पर नीमच सिटी थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत और टीम ने फोरलेन बायपास पर एक कार की तलाशी में स्मैक की खेप बरामद की है। आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह स्मैक गुवाहाटी से लाकर सीमावर्ती राजस्थान के प्रतापगढ़ क्षेत्र में ड्रग डीलर तक पहुंचाई जाना थी। पुलिस मामले की जांच कर अन्य आरोपियों की खोजबीन में जुटी है। नशीले पदार्थ की बरामदगी की यह जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
धरियावद-मुस्लिम महासंघ ब्लॉक धरियावद ने क्रिकेटर सुशीला मीणा किया सम्मान रामेरतालाब की क्रिकेटर सुशीला मीणा एवं उनके गुरु ईश्वरलाल मीणा का निवास पर जाकर...