देवर ने भाभी को जिन्दा जला दिया जानिए आप भी।

0
271
2244788 untitled 11 copy
2244788 untitled 11 copy

BN बांसवाड़ा न्यूज़ – सतना में पागलपन की एक अजीब घटना सामने आई है। मैहर के पहाड़ी गांव में गुस्साए देवर ने अपनी भाभी को जिंदा जला दिया जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। परिवारवालों ने तत्काल महिला को सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची मैहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर आईपीसी की धारा-307 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। देवर ने भाभी को केरोसिन डालकर जलाया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवर ने भाभी पर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। सबसे पहले आरोपी ने अपनी भाभी के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़का। इसके बाद माचिस की तीली जलाकर उसके ऊपर फेंककर मौके से फरार हो गया। वहीं महिला के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया और आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया।फोन नहीं उठाने पर नाराज हुआ देवर आग से झुलसी महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी देवर को उसे फोन कर रहा था लेकिन उस वक्त वो घर पर नहीं थी। उस समय वो किसी काम से पड़ोस में गई थी। जहां वो अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले गई थी। फोन घर पर ही था। जब वो वहां से लौटी तो मनीष गुस्से में वहां पहुंचा और फोन नहीं उठाने का कारण पूछने लगा। भाभी ने उसे समझाया लेकिन देवर कुछ भी सुनने को तैयार ही नहीं था और उसने गुस्से में केरोसिन का गैलन उठाया और भाभी के ऊपर तेल छिड़क दिया। तीली से आग लगाने के बाद वो फरार हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here