BN बांसवाड़ा न्यूज़ – कनाडा में सिख समुदाय पर हो रहे हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी कड़ी में कनाडा के अलबर्ता इलाके में एक 24 वर्षीय सिख युवक की हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान सनराज सिंह के रूप में हुई है. घटना तीन दिसंबर की बताई जा रही है जब पुलिस को सनराज का शव एक गाड़ी में मिला था. उस समय पुलिसकर्मियों की तरफ से पीड़ित को CPR देने की कोशिश की गई थी, लेकिन जब तक उपचार शुरू हो पाता, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ऑटोप्सी रिपोर्ट जो सामने आई है, उसमें सनराज की मौत की वजह हत्या बताई गई है. शरीर पर क्योंकि गोलियों के निशान मिले हैं, इसलिए मानकर चला जा रहा है कि आरोपियों ने उस पर गोलीबारी की थी. अब किस वजह से सनराज की हत्या की गई, क्या कोई दुश्मनी थी या कुछ और, पुलिस अभी इन सवालों के जवाब तलाश रही है. वैसे पुलिस के मुताबिक जहां पर सिख युवक की हत्या की गई, वहां से एक संदिग्ध वाहन निकला था. उस वाहन की तस्वीरें पुलिस द्वारा जारी कर दी गई हैं. स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों के सीसीटीवी चेक करें, अगर कुछ संदिग्ध दिखाई पड़े तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए. वैसे ये कोई पहला मामाल नहीं है जहां पर सिख समुदाय को निशाना बनाया गया हो. इसी महीने पिछले बुधवार को एक सिख महिला की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई. महिला पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पति को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया. लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया. पुलिस ने अपील की है कि जिस किसी के भी पास हरप्रीत कौर से जुड़ी कोई जानकारी हो. वे पुलिस से साझा करें. इससे पहले कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक 21 वर्षीय कनाडाई-सिख महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में की गई थी.
- Advertisement -

Latest article
विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक में बांसवाड़ा के दल ने किया प्रतिनिधित्व
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक 25 एवं 26 अगस्त को झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में आयोजित हुई। बैठक में संगठन...
मोटा गांव थाना में अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन
बांसवाड़ा | 26 अगस्त 2026।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, देलवाड़ा रावणा के छात्र-छात्राओं ने अनोखे अंदाज में पर्व मनाया। स्कूल...
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज की उत्कृष्ट शख्सियतों का सम्मान
बांसवाड़ा। इदारा अंजुमन इस्लामिया, बांसवाड़ा की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर भव्य जनरल स्टेज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का...













