दिल्ली – के पश्चिम विहार इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 32 साल की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सरेराह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक, यह वारदात शाम 7.30 बजे उस समय हुई, जब 32 साल की ज्योति ऑफिस से घर लौट रही थी. तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. महिला फ्लिपकार्ट में कुरियर डिपार्टमेंट में काम करती थीं. मृतक महिला के पति दीपक ने बताया कि जब वह ऑफिस से घर लौट रही थी तभी दो लोग आए और उसे गोली मार दी. इनमें से एक लड़का स्कूटी पर था और एक बाइक पर था. इस घटना के बाद डीसीपी हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस फिलहाल मौके पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही हैं और हर एंगल से जांच कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













