रांची (आईएएनएस)| हजारीबाग की प्रसिद्ध रामनवमी शोभायात्रा के दौरान डीजी पर प्रतिबंध लगाने और शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने पर जबर्दस्त विवाद पैदा हो गया है। जिला प्रशासन के इस आदेश के खिलाफ रामनवमी शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े चार लोग पिछले पांच दिनों से अनशन पर बैठे हैं। हजारीबाग के भाजपा सांसद जयंत सिन्हा और विधायक मनीष जायसवाल ने भी प्रशासन के आदेश पर विरोध जताते हुए ऐलान किया है कि शहर में रामनवमी परंपरागत तरीके से मनाई जाएगी।इधर इसी मुद्दे पर दर्जन भर लोगों का जत्था सोमवार को हजारीबाग से पैदल चलकर इस मुद्दे पर अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए रांची पहुंचा। जिला प्रशासन के आदेश के विरोध में चार दिनों से अनशन पर बैठे हिंदू प्रचारक अजय सिंह की तबीयत बिगड़ गई। प्रशासन ने उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अनशन स्थल से हिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम भेजकर उनके स्वास्थ्य की जांच कराई गई और दवाइयां दी गईं। अजय सिंह के अलावा अमन और बप्पी उर्फ करण भी इसी मांग के साथ अनशन कर रहे हैं। अनशन कर रहे लोगों से कई नेताओं ने भी मुलाकात की। सदर विधायक मनीष जायसवाल धरना स्थल पर पहुंचे और अनशन पर बैठे लोगों को हालचाल जाना।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













