BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – सीधी। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का खेल जारी है। लोकायुक्त पुलिस हर दिन कार्रवाई कर रिश्वतखोर ‘सरकारी नौकरों’ को पकड़ रही है। फिर भी भ्रष्ट कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं, इसकी वजह कड़ी कार्रवाई नहीं होना भी है। ताजा मामला सीधी जिला से सामने आया है। यहां लोकायुक्त की रीवा टीम ने एक पटवारी को 2 हजार रुपए घूस लेते हुए ट्रैप किया है। दरअसल, सीधी जिले की मड़वास तहसील कार्यालय में लोकायुक्त ने छापामार कर जोडौरी हल्का के पटवारी राजेश रावत को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। यह कार्रवाई फरियादी प्रमेश तिवारी की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त की टीम ने की है।फरियादी ने बताया कि वह जमीन का नक्शा सुधरवाने के लिए पटवारी के पास गया था, जहां पटवारी ने उससे 4 हजार रुपए की मांग। दो हजार रुपए वह पहले दे चुका था, बाकी 2 हजार के लिए पटवारी लगातार परेशान कर रहा था, जिससे उसने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी। शिकायत मिलने पर आज लोकायुक्त की टीम ने तहसील कार्यालय में दबिश देकर रिश्वतखोर पटवारी को 2 हजार रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर लिया। अचानक हुई कार्रवाई से पटवारी के साथ अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल टिकरी रेस्ट हाउस में पटवारी को ले जाकर लोकायुक्त की टीम कार्रवाई कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
कार्तिक पूर्णिमा पर शिव हनुमान मंदिर में 121 दीपों से हुआ दीपदान | मातृशक्ति...
बांसवाड़ा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन किया...
देव दीपावली पर भारत तिब्बत सहयोग मंच की बहनों ने बांटी खुशियां | कालिका...
बांसवाड़ा। देव दीपावली के पावन अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच, महिला विभाग चित्तौड़ प्रांत बांसवाड़ा की ओर से सेवा और आत्मीयता की अनूठी...
बांसवाड़ा में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की मतगणना संपन्न
बांसवाड़ा, 20 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत बांसवाड़ा जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना...













