बांसवाड़ा: शहरी सेवा शिविर-2026 में पट्टों, प्रमाण-पत्रों और योजनाओं का लाभार्थियों को वितरण

0
72
शहरी सेवा शिविर 2026 (1)
शहरी सेवा शिविर 2026 (1)

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो
🎥 Banswara News Mirza

बांसवाड़ा, 7 जुलाई। नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा मंगलवार को अंबेडकर भवन में शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

शहरी सेवा शिविर 2026 (4)
शहरी सेवा शिविर 2026 (4)

शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री भवानी जोशी रहे। कार्यक्रम में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं शहर-ग्रामीण सेवा शिविर जिला संयोजक राजेश कटारा, नगर अध्यक्ष युगल उपाध्याय, मिलन पंड्या सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पात्र नागरिकों को स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत भूमि पट्टों का वितरण किया गया।

शहरी सेवा शिविर 2026 (2)
शहरी सेवा शिविर 2026 (2)

इसके अलावा धारा 69-ए के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया तथा हस्तांतरण प्रमाण-पत्र, निर्माण स्वीकृति अनुमति, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत चयनित पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किया गया। वहीं उत्कृष्ट दिव्यांग पथ विक्रेताओं को प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नगर परिषद की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना रहा।

Official Banswara Bureau – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here