BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – काबुल के खैर खाना इलाके में एक मस्जिद में बम विस्फोट हो गया। हादसे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। 5 दर्जन से से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। काबुल में सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि काबुल में विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण आसपास की कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं। उत्तरी काबुल के पड़ोस में विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिससे पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। मौके पर पहुंची एंबुलेंस लोगों को अस्पताल ले जाने लगी। बढ़ सकती है मरने की संख्या पुलिस ने कहा कि काबुल की एक मस्जिद में नमाज के दौरान भयावह विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोग मारे गए हैं और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन तालिबान के एक खुफिया अधिकारी ने कहा है कि करीब 35 लोग घायल हुए हैं और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। हमले में बच्चा भी बुरी तरह घायल पुलिस सूत्रों के अनुसार बम धमाके में एक 7 साल का बच्चा भी बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे आपातकालीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी अस्पताल में 27 घायल मरीजों को भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि काबुल में एक शक्तिशाली विस्फोट की आवाज सुनी गई।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1190 नकद और...
Official Banswara Bureau – भोर नायकPowered by Banswara News Mirza
बांसवाड़ा।
बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ...
दतिया में कांग्रेस की जीत का जश्न बांसवाड़ा में भी गूंजा, गांधी मूर्ति सर्किल...
Official Banswara Bureau – भोर नायकPowered by Banswara News Mirza
बांसवाड़ा।
MP-मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद...
सज्जनगढ़ दौरे पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, छात्रावास, सीएचसी और एनीकट निर्माण कार्यों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को...













