BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – सरगुजा। जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि नाबालिग किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने 1 आकाश नाम के आरोपी और 3 नाबालिगों समेत कुल 4 आरोपियों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध करते हुए सभी 4 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के परिजनों ने सीतापुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। परिजनों ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपने रिश्तेदारों के यहां 31 मार्च को शादी देखने गई हुई थी।तभी रात में वापस लौटने के दौरान 1 आरोपी आकाश सहित 3 नाबालिगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे पकड़कर सूने स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरन बारी-बारी से गैंगरेप किया और वहां से फरार हो गए। डरी सहमी नाबालिग किशोरी ने अपने घर पहुंचकर अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। गैंगरेप की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर अलग-अलग जगहों से 1 आरोपी आकाश और 3 नाबालिगों सहित कुल 4 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और सभी के खिलाफ पॉक्सो सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए 1 आरोपी आकाश को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर और 3 नाबालिगों को न्यायिक रिमांड पर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित, BJP ने जीते 34 वार्ड, कांग्रेस 22 और...
बांसवाड़ा, 14 सितंबर। नगर परिषद बांसवाड़ा के 60 वार्डों के चुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP)...
सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत ,गरड़िया एनीकट में डूबे युवक...
बांसवाड़ा। सज्जनगढ़ थाना सांप के काटने के बाद उपचार के लिए बांसवाड़ा लाए गए 17 वर्षीय किशोर की आज उपचार के दौरान मौत हो...
प्रयागराज में गौवध के मामले में मां, बेटे और बेटी गिरफ्तार, 3 चापड़ समेत...
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में गौवध के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार...













