BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दंपत्ति की घर के कुएं में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके चलते आवेश में आकर दोनों ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लिया होगा। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि इस बारे अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जिले के रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम ऊरा निवासी हेमा बाई (उम्र 45) पति सुखसेन सिंह (उम्र 50) पिता कुशराम सिंह का शव गांव के कुएं में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद वास्आतविक कारण पता चलेगा।जानकारी के अनुसार बेटा सुनील सिंह (उम्र 24) 31 मार्च को अपने ससुराल खूंटाटोला गया हुआ था। 2 अप्रैल को अपने घर आया तो घर के दो कमरे बंद और एक कमरा और किचन खुला हुआ था। सुनील को प्यास लगी तो कुएं में झांका। इस दौरान उसने अपनी मां का शव तैरता हुआ देखा। जिसकी सूचना उसने आसपास के लोगों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका का शव बाहर निकाला। वहीं जब पिता की तलाश के लिए कांटा डाला गया तो पिता का शव भी बाहर आया। गांव के एक आदमी ने दंपत्ति को 31 मार्च शाम 4 बजे आखिरी बार देखा था। उनका घर खेत में होने के कारण वहां लोग कम आते जाते थे। सुनील ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते थे। मामले में रामनगर थाना प्रभारी आरके बैस ने बताया कि दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई है। दोनों ने किन कारणों से सुसाइट किया इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...
विश्व पर्यावरण दिवस पर मियांवाकी वृक्षारोपण अभियान आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बांसवाड़ा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस एवं वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को गढ़ी स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय परिसर में...













