BN बांसवाड़ा न्यूज़ – दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की के सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को दहला दिया है। साक्षी को मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसने साक्षी को 34 बार चाकू से गोदा था। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर को पत्थर से कुचला था। पुलिस ने मामले में एक और खुलासा करते हुए बताया कि साक्षी ने कई दिनों से उससे बात करनी बंद कर दी थी। रविवार सुबह बी ब्लॉक में आरोपी ने लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल बुलंदशहर में रहने वाली बुआ के घर चला गया था। इसके मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को पता लग गया था। वहां जाकर उनसे अपनी मां को फोन कर बताया कि वह बुआ के पास पहुंच गया है जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर का कहना है कि साहिल ने साक्षी पर चाकू से 34 वार किए थे।
कई दिनों से साक्षी ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। रविवार रात अचानक साहिल का लड़की से अचानक आमना-सामना हो जाने पर उसने चाकू निकाल बेरहमी से मारना शुरू कर दिया था। पुलिस को जानकारी मिलते ही शव कब्जे में ले लिया और अस्पताल लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को सीधा श्मशान लेकर पहुंच गई। साक्षी के परिजनों ने बताया कि उसका शव घर के लिए देने से मना कर दिया। जहां पुलिस ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करा दिया। आउटर-नॉर्थ (दिल्ली) के एडीसीपी ने बताया कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।